Home Haryana करनाल अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे विधान सभा...

करनाल अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लेने पहुंचे विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

186
0
Karnal,14 April-हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज यहां नई अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। किसानों और मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाए और निर्धारित अवधि में किसानों को भुगतान किया जाए।
मंडी बोर्ड की सचिव से गेहूं की आवक और उठान की ली जानकारी:
कल्याण ने इस मौके पर मंडी बोर्ड की सचिव से गेहूं की आवक और उठान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से खरीद व्यवस्था, बारदाना आदि के बारे में पूछा। इसके बाद गेहूं की ढेरियों का निरीक्षण किया और गेहूं में नमी की जांच की। उन्होंने किसानों से भी बातचीत की।
बरसात के कारण फसल के नुकसान पर सरकार गंभीर:
पत्रकारों से बातचीत में कल्याण ने बताया कि हाल ही में हुई बरसात के कारण किसानों को हुए नुकसान होने पर सरकार किसानों के प्रति गंभीर है। जन प्रतिनिधि होने के नाते वे खुद भी किसानों को पेश आने वाली हर समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में किसानों को 10 हजार करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने मंडी में खरीद प्रबंधों पर संतोष जताया। कहा कि मंडी में उठान की बात हो या भुगतान की, सरकार पूरी तरह से गंभीर है।
डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी:
 इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सर्वप्रथम डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। बाबा साहेब ने ऐसा संविधान दिया जिस पर देश एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेश को दो बड़ी सौगात दी:
कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेश को दो बड़ी सौगात दी हैं।बिजली का उत्पादन बढ़ाने के लिए यमुनानगर में दीनबंधु छोटू राम पावर प्लांट 800 मेगावाट की नई इकाई का शिलान्यास किया है। इससे उद्योगों के साथ-साथ कृषि व घरेलू क्षेत्र को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा क्षेत्र में भी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने हिसार में महाराजा अग्रसेन हवार अड्डे से उड़ान का भी शुभारंभ किया। इससे न केवल हरियाणा बल्कि आसपास के राजस्थान और पंजाब के लोगों को भी फायदा होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here