Home Haryana सुनीता नेहरा को नगर परिषद की चैयरपर्सन पद के लिए कांग्रेस ने...

सुनीता नेहरा को नगर परिषद की चैयरपर्सन पद के लिए कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार..जताया पार्टी का आभार

184
0
कुरुक्षेत्र,19 फरवरी –हरियाणा में छोटी सरकार बनाने यानी निकाय चुनावों की तारीख का एलान हो चुका है। 2 मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगें। वही थानेसर नगर परिषद के चैयरपर्सन पद के लिए कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री सुनीता नेहरा को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करना पहली प्राथमिकता
 सुनीता नेहरा ने चैयरपर्सन पद के लिए मिली टिकट पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय नेता विधायक अशोक अरोड़ा,पूर्व विधायक मेवा सिंह,अनिल धंतौड़ी सहित सभी का आभार व्यक्त  किया है.उन्होंने  कहा कि जिस उम्मीद से उनपर पार्टी ने विश्वास जताया है उस पर खरा उतरते हुए सीट जीतने का काम करेंगी। वही उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से नगर परिषद थानेसर में एक ही परिवार का कब्जा रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान आये दिन भ्रष्टाचार के मामले बढ़े है। कभी एनडीसी तो कभी प्रोपर्टी आईडी के नाम पर जनता को ठगने का काम किया गया। नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उस भ्रष्टाचार को खत्म करना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here