सोनीपत, 26 दिसंबर —हरियाणा की सीमाओं पर पंजाब के किसान एमएसपी गारंटी कानून और अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच पर अड़े हैं और हरियाणा पुलिस किसानों को शम्भु बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर से आगे नहीं बढ़ने दे रही है.जिसके बाद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं.आज अन्य किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के सभी जिला मुख्यालय पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की और जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को ठीक रखने की दुआ की.
किसान नेताओं ने सरकार को चेताया कि हरियाणा और पंजाब का किसान एकजुट है, वही किसानों ने सरकार पर वायदाखिलाफी के आरोप लगाए। किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया था लेकिन अभी तक सरकार इस पर कोई भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है और जिसको लेकर पिछले 10 माह से पंजाब के किसान दिल्ली कूच पर चले तो हरियाणा पुलिस ने उन्हें शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर ही रोक दिया और जब पिछले माह जब किसानों ने दिल्ली कूच करने का आह्वान किया तो फिर उन्होंने आगे पुलिस ने बढ़ने नहीं दिया तो किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन शुरू का 31 वा दिन है और जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत खराब होती जा रही है, आज किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किसानों ने सोनीपत लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर दी और किसान आंदोलन को समर्थन दिया।
सोनीपत लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे किसानों ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है और आज हमने भी उनके समर्थन में एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल की है और हम जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और एमएसपी गारंटी कानून के लिए सरकार ने वायदा किया था लेकिन सरकार ने हमारे साथ वायदाखिलाफी की है और अब हम भी किसान आंदोलन का समर्थन करते है, और जो आह्वान किसान नेता करेंगे उनको हम सिरे चढ़ाएंगे।







