Home Haryana हरियाणा की इशिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, पूरे देश में 15वां रैंक...

हरियाणा की इशिता बनी सेना में लेफ्टिनेंट, पूरे देश में 15वां रैंक किया हासिल

207
0

रोहतक (अंकुर कपूर): रोहतक के रोहतक के सांपला थाने के गांव की बेटी इशिता ओहल्याण ने हरियाणा का नाम रोशन किया है। बता दें कि इशिता ने कम्बाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा पास की है। उसने पूरे देश में 15वीं रैंक हासिल कर यह टेस्ट पास किया है और अब वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर देश सेवा करेंगी। बेटी की इस कामयाबी से परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

इशिता के पिता का कहना है कि मन में कुछ करने का जुनून हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इशिता के दादा ओम सिंह सेना से सूबेदार के पद से रिटायर हुए हैं। इशिता ने सेना में अफसर के पद पर जाने का सपना देखा। हालांकि अपनी ग्रेजुएशन कॉमर्स पैटर्न से की थी। लेकिन मन में इच्छा तो सेना में अफसर बनने की थी। इसलिए उसने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी। परीक्षा देने के बाद जब कल रिजल्ट आया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

इशिता ने कहा कि मेरे दादा सेना की सेवाओं की कहानियां सुनाते थे। जिसके बाद उनकी सेना में जाकर सेवाएं देने की इच्छा हुई। पिता जोगिंदर कोच ने कहा कि बेटी की इस उपलब्धि पर वह काफी खुश हैं और बेटियां किसी से कम नहीं है। आजकल हर क्षेत्र में बेटियां अपना परचम लहरा रही है, तो फिर सेना में क्यों नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here