सोनीपत (एकता): सोनीपत में कार की टक्कर से दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है, जहां गांव बड़वासनी के पास स्थित मूर्ति फिलिंग स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। मीडिया सूत्रों के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक एक निर्माणाधीन फैक्टरी में सरिया बांधने का काम करते थे। वह गांधी नगर के रहने वाले थे।
युवकों की पहचान यशपाल सिंह (29) व बलविंदर सिंह (38) के रूप में हुई है। बता दें कि शनिवार दोपहर को वह खाना खाने जा रहे थे। अचानक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।







