Home Crime मशहूर मुरथल के ढाबों पर गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले...

मशहूर मुरथल के ढाबों पर गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

166
0
28 दिसंबर,सोनीपत–सोनीपत की गन्नौर क्राइम यूनिट के हाथ बड़ी सफलता लगी है।क्राइम यूनिट ने मुरथल के ढाबों पर गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजय भिवानी और प्रदीप ओर संदीप हांसी के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों से एक लैपटॉप ,एक बाइक, बांग्लादेशी करंसी और कुछ पैसे भी बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
गन्नौर क्राइम यूनिट प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि बीती 2 ओर 3 तारीख को 4 ढाबों की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड कर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया गया था। मामले में पहले अजय जो भिवानी का रहने वाला और अब प्रदीप ओर संदीप  हांसी के रहने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।सभी आरोपियों से चोरी की पांच वारदातों का खुलासा  किया हैं।आरोपियों से एक लैपटॉप ,एक बाइक, बांग्लादेशी करंसी और कुछ पैसे भी बरामद हुए हैं। यह सभी अनपढ़ हैं और चोरी के अलावा इन्हें कोई काम नहीं आता हैं।क्राइम यूनिट अभी आरोपियों को कोर्ट में लेगी रिमांड पर  लिया हैं और  गिरफ्तार आरोपियों से  गहनता से पूछताछ कर रही हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here