सिरसा, 26 दिसंबर —सिरसा जिला के गांव जंडवाला बिश्नोईया में शिकारियों ने हिरण का शिकार कर सनसनी फैला दी। गांव गंगा निवासी जीव रक्षा टीम के चन्द्रमोहन बिश्नोई के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस अब शिकारियों के बारे में जानकारियां जुटा रही है।
वहीं पुलिस ने जीव रक्षा टीम को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।पुलिस को जानकारी मिली थी कि गांव जंडवाला बिश्नाईयां के आसा खेड़ा रोड के पास देशकमल नंबरदार के खेतों में शिकारियों ने एक हिरण को मार डाला है। हिरण के मारे जाने की खबर आसपास के गांवों में फैल गई।ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो हिरण के पेट का सारा हिस्सा कटा हुआ था और अन्य अंग भी गायब थे। मौके पर ही गांव गंगा से पशु चिकित्सक को बुलाया गया और पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में वाइल्ड लाइफ अधिकारी रिछपाल सिंह से भी जानकारी जुटाई है। जिले में पहली बार हिरण का शिकार होने से बिश्नोई समाज में गुस्सा है।







