Home Panipat हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष...

हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बयान

128
0
पानीपत,4 सितम्बर –समालखा विधानसभा में बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के दिग्गज मौजूदा भाजपा सरकार जमकर बरसे। दिल्ली के पूर्व सीएम मनीष सिसोदिया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने राजनीतिक द्वेष के चलते केजरीवाल और उन्हें जेल में बन्द किया। जनसभा को सम्बोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केजरीवाल की अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा जैसी जनहित नीतियों को देखकर खुश नहीं हैं। इसीलिए उन्होंने केजरीवाल, मुझे और अन्य पार्टी के नेताओ को जेल में बंद किया।
बीजेपी को हराने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार
मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस से गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल एक-दो दिन में जेल से बाहर आ रहे है, उनके बाहर आने के बाद ही फैसला लिया जाएगा। लेकिन आम आदमी पार्टी बीजेपी को हराने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा में जनता अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए केजरीवाल की नीतियों को देखकर हरियाणा में बदलाव चाहती है। लोगों में मौजूद सरकार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है और आम आदमी पार्टी को भरपूर समर्थन मिल रहा है। हरियाणा के लोग केजरीवाल और मेरे लिए हनुमान चालीसा पढ़कर प्रार्थना कर रहे हैं। हरियाणा के लोग केजरीवाल पर अपना भरोसा बनाये हुए हैं।
बीजेपी पर जमकर बरसे अनुराग ढांडा 
इससे पहले जनसभा को सम्बोधित करते हुए पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया को बीजेपी  के दो साल तक जेल में रखा और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला। पीएम मोदी कहते  है युवाओं को रोजगार ना दो, अस्पताल, बिजली, पानी, शिक्षा पर काम करने का नतीजा है ये। ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल कर संघर्ष कर रहे हैं।हरियाणा के लाल हैं केजरीवाल और उन्होंने दिल्ली-पंजाब की राजनीतिक दशा बदल कर रख दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here