कुरुक्षेत्र, 30 नवंबर –अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच महोत्सव में पहुंचने वाले पर्यटकों और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जहा पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए, वही अतिरिक्त बाउंसरों को भी तैनात किया गया।है बाउंसरों के हाथों में डंडे भी थमाए गए हैं। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
बीते दिन रेडी वालों के साथ भी बाउंसर द्वारा बदतमीजी करने का मामला सामने आया। जिसको लेकर आज थानेसर से कांग्रेस के विधायक अशोक अरोड़ा ने मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस प्रशासन और सरकार पर आरोप लगाए की सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा व्यवस्था करने में पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि इस तरह का घटनाक्रम पहली बार देखने को मिला है। जब कुरुक्षेत्र के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात की गई है। अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव एक पवित्र त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। काले कपड़े पहन कर लोगों को ग्रहण धमकाने का मामला सामने आया। जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।







