Home Haryana गांव मुंडा खेड़ा में पहुंची विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा…नगर...

गांव मुंडा खेड़ा में पहुंची विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा…नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान चैयरपर्सन रही मौजूद

194
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- विकसित भारत संकल्प एवं जन संवाद यात्रा का गांव मुंडा खेड़ा में पहुंचने पर नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान चैयरपर्सन उमा सुधा ने जोरदार स्वागत किया। नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान चैयरपर्सन उमा सुधा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और गरीब कल्याण के स्वप्न को साकार करने के लिए केन्द्र व प्रदेश की सरकार संकल्पबद्ध है।
उमा सुधा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को हमको मिलकर पूरा करना होगा। कार्यक्रम में नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान चैयरपर्सन उमा सुधा ने ग्रामीणों को देश को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं और जब हमारी आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब हर क्षेत्र में दुनिया में भारत सर्वप्रथम हो, ये संकल्प लेने के उद्देश्य से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा देश प्रदेश की प्रत्येक पंचायत में पहुंच रही है। विकसित भारत का संकल्प जो हम सबने लिया है, यह संकल्प एक शब्द मात्र नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों को सबके बराबर लाने का एक पुनीत विचार है और इसमें हमें सबके संकल्प के बल को जोड़ना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here