Home Haryana सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा घरों में सेंधरमारी करने वाला शातिर चोर

सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा घरों में सेंधरमारी करने वाला शातिर चोर

169
0
सिरसा, 8 नवंबर -एवीटी स्टाफ पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूराग जुटाते हुए एक शातिर युवक को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है । पुलिस टीम ने युवक को काबू कर उससे पूछताछ कर शहर सिरसा तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी की 18 वारदातें सुलझने का खुलासा किया है ।
22 साल की उम्र में 23 चोरी के मामले हैं दर्ज         
इस संबंध में जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गोबिंद उर्फ आलू पुत्र जंगी लाल निवासी फ्रैंडस कालोनी सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए घटना के आरोपी गोबिंद को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर शहर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया । एवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशान देही पर चोरीशुदा 20 मोबाइल फोन दो एलईडी तथा कुछ अन्य  समान बरामद कर लिया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान उनकी निशान देही पर बाकी चोरीशुदा सम्पति बरामद की जाएगी । उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि चोरी की आरोप में पकड़ा गया युवक नशा करने का आदी है, तथा नशे की पूर्ति के लिए ही अक्सर चोरी की वारदातों को अंजाम देता है । पकड़े गए युवक का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है,तथा प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ जिला सिरसा के विभिन्न थानों में करीब दो दर्जन चोरी के मामले पहले ही दर्ज है । उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है,और पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों के बारे में खुलासा होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here