Home Haryana त्योंहार के मौसम में बढ़े सब्जियों के दाम..आम आदमी की जेब पर...

त्योंहार के मौसम में बढ़े सब्जियों के दाम..आम आदमी की जेब पर पड़ रहा असर

131
0
गुरुग्राम,16 अक्टूबर – गुरुग्राम, फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही हरियाणा के बाजारों में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं.गुरुग्राम में टमाटर के दाम एक हफ्ते में लगभग दोगुने हो गए है.वही कीमत बढ़ने से आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है यहां तक की महिलाओं को घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है.
सब्जियों के दामों में हो रही बढ़ोतरी ने  गृहणियों का बजट बिगाड़ दिया है. टमाटर के दामों ने तो मानो खाने से स्वाद ही गायब कर दिया है. टमाटर की कीमत 80 से 100 रुपए प्रति किलो है, ऐसे में लोग या तो कम टमाटर खरीद रहे हैं या बिलकुल नहीं खरीद रहे.वही एनसीआर के लगते इलाकों में भी कुछ ऐसा ही हाल है.दुकानदारों का कहना है कि दिवाली तक सब्जियों की कीमत और बढ़ सकती है वो बताते हैं कि बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है जिससे उत्पादन में गिरावट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here