Home Rohtak मुआवजा राशि न मिलने से नाराज़ किसानों ने रोहतक एग्रोमाल में...

मुआवजा राशि न मिलने से नाराज़ किसानों ने रोहतक एग्रोमाल में दिया धरना

137
0
रोहतक,16 अक्टूबर -मुआवजे की रकम अभी तक न मिलने के कारण आज रोहतक एग्रोमाल में किसानों ने  धरना दिया और नारेबाजी  की.ये धरना अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किया गया, किसानों ने अपने मुआवजा की राशि न मिलने पर रोष व्यक्त किया.
किसानों का कहना है कि उनका 2022,2023 और 2024 में  जो राशि मुआवजे के तौर पर मिलती थी वह अभी तक उन्हें नहीं मिली है.आज किसान रोहतक एग्रो मॉल में एकत्रित हुए और कृषि उपनिदेशक को ज्ञापन सौम्पा.किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांग जल्द ही पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में मीटिंग कर आगामी रूपरेखा तैयार करेंगे.किसानों ने कहा कि ओलावृष्टि के चलते जनवरी में उनकी गेहूं की फसल खराब हुई थी लेकिन अक्टूबर माह हो चुका है अब तक उन्हें मुआवजा की राशि नहीं मिली है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here