Home election कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल ने किया अपना मतदान.. जीत के लिए...

कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल ने किया अपना मतदान.. जीत के लिए दिखे आश्वस्त

104
0
पलवल, 5 अक्टूबर – पलवल से कांग्रेस के प्रत्याशी एवं पूर्व में कानून मंत्री रही करण सिंह दलाल ने बूथ नंबर 71 पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में अपना वोट डाला। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार कांग्रेस की सरकार बन रही है।
करण सिंह दलाल ने कहा कि  हरियाणा में इस बार कांग्रेस दो तिहाई बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाने वाली है।उन्होंने कहा कि  हरियाणा में भाजपा के बड़े नेताओं के द्वारा की गई रैलिया से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। आम जनता ने मन बना लिया है कांग्रेस की सरकार बनाने का और आगे आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार लोगों के हितों के लिए काम करेगी।भाजपा पार्टी ने हरियाणा के लोगों के साथ धोखा किया है और चुनाव में जनता इसका बदला लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here