Home Haryana कांग्रेस-बीजेपी के जगाधरी उम्मीदवारों पर भड़के आप नेता संजय सिंह

कांग्रेस-बीजेपी के जगाधरी उम्मीदवारों पर भड़के आप नेता संजय सिंह

109
0
यमुनानगर,1 अक्टूबर—जगाधरी से आम आदमी के प्रत्याशी आदर्शपाल के लिए  राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जगाधरी की लक्कड़ मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। संजय सिंह जगाधरी के कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी पर गरजते नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि आम आदमी पार्टी के प्रचार काफिले पर ह.मला किया जा रहा है,लेकिन हम डरने वाले नहीं है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव के वोटिंग का  काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ऐसे प्रचार में कुछ दिन शेष बचे हैं. राजनीतिक दलों के प्रत्याशी इन दिनों धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के फायर ब्रांड नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जगाधरी की लक्कड़ मंडी में आम आदमी प्रत्याशी आदर्शपाल के लिए एक जनसभा को संबोधित किया। संजय सिंह,जगाधरी के बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों पर गरजते नजर आए। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार काफिले पर ह.मला किया गया है।
हमारे प्रत्याशी के प्रचार वाहनों को तोड़ रहे..  लेकिन हम डरने वाले नहीं
संजय सिंह ने यह भी कहा कि हम डरने वाले नहीं है आप गुं.डा.गर्दी पर उतर आए लेकिन आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रचार करेगा। उन्हें कहा कि आम आदमी पार्टी आंदोलन की भट्टी से निकली पार्टी है जिसका कार्यकरता बेहद ही मजबूत है।उन्होंने आदर्शपाल के लिए कहा कि जगाधरी की जनता ने आपको आदेश दे दिया है की आप चंडीगढ़ की विधानसभा में जाए। क्योंकि आपके तो नाम में भी आदर्श है आदर्श का पालन करने वाला। जगाधरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदर्शपाल भी बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों पर भड़कते नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे प्रचार वाहन को तोड़ा जा रहा है जो बेहद शर्मनाक है हमारे कार्यकर्ताओं को सरेआम पिटा जा रहा है। लेकिन हमारी उन जैसी सोच नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here