मंडी, धर्मवीर ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से लंबित पड़ी एनटीटी के पद भरने का निर्णय प्रदेश की सुक्खू ने लिया है। यह भर्ती आउटसोर्स प्रक्रिया के तरह की जानी है, वहीं इसके लिए वे उम्मीदवार प्राप्त नहीं होंगे जिनकी आयु 45 से ऊपर हो गई है। इसके अलावा और भी शर्तें इस भर्ती के लिए रखी गई हैं। लगाई गई शार्तों का इस भर्ती के निर्णय के बाद से ही नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।
प्रदर्शन रैली के माध्यम से नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने उठाई मांग
शनिवार को मंडी शहर में नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ ने इस भर्ती का विरोध करने के साथ सरकार से अपनी तीन प्रमुख मांगे भी रखी। इस विरोध के दौरान नर्सरी प्रशिक्षित अघ्यापिक संघ ने मंडी शहर में रैली निकाली और जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी प्रेषित किया। अध्यापिका संघ का कहना है कि इस भर्ती को आउटसोर्स न कर नियमित आधार पर किया जाए। साथ ही आयु सीमा की शर्तो को भी हटाया जाए। इस मौके पर नर्सरी प्रशिक्षित अध्यापिका संघ की प्रदेशाघ्यक्ष वंदना गौतम ने कहा कि 1997 के बाद एनटीटी की भर्ती हो रही है। एक ओर जहां भर्ती होने उन्हें खुशी है, वहीं दूसरी ओर इस बात का दुख भी है कि प्रदेश सरकार के द्वारा बहुत सी शर्तें इस भर्ती के लिए रखी जा रही हैं। उन्होने प्रदेश सरकार से गुहार लगाते इस भर्ती के लिए एक साल के डिप्लोमा धारकों को मान्यता देने, आयु सीमा हटाने व रेगुलर आधार पर भर्ती करने की मांग उठाई है।