24 सितंबर, गुरुग्राम- सोहना विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कल्याण सिंह चौहान की तावडू इलाके में हुई जमसभा में उमड़े सैलाब को देख अन्य प्रताशियो के होश फाख्ता हो गए है। आजाद उम्मीदवार के तौर पर जनसभा में पहुचे कल्याण सिंह ने कहा कि सोहना विधानसभा में राजनीतिक पार्टियों ने डम्मी कैंडिडेट उतार कर यहा के मतदाताओं से खिलवाड़ किया है, जिसका खामियाजा राजनीतिक पार्टियों को भुगतना पड़ेगा।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कल्याण सिंह ने कहा कि वह किसी का नाम तो नही लेंगे, लेकिन राष्ट्रीय पार्टियों ने ऐसे कैंडिडेट चुनाव मैदान में उतारे है जिन्हें अपना नाम तक भी लिखना नही आता। ऐसे नेता जनता का क्या भला करेंगे। आप स्वयं ही सोच सकते है। उन्होंने कहा कि सोहना विधानसभा छेत्र के मतदाता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है। न तो इलाके में बहन-बेटियों के लिए कोई कॉलेज है और न ही ऐसी कोई व्यवस्था, जिससे बहन-बेटियां उच्च शिक्षा ग्रह कर सके। गुरुग्राम को मिलेनियम सिटी का दर्जा मिला हुआ है लेकिन सोहना जो कि गुड़गांव लोकसभा में ही आता है और विधानसभा सीट भी है बावजूद इसके इस इलाके में मिलेनियम सिटी जैसी कोई सुविधा नही है। पिछले 5 सालों में तो और भी बुरा हाल सोहना-तावडू का हुआ है। अधिकारी काम करके खुश नही है। ये हाल तो तब है जब यहा का विधायक सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। बावजूद इसके यहा के लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे है। थोड़ी देर की बरसात में सड़के तालाब बन जाती है। अगर सोहना विधानसभा के मतदाताओं ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वह वायदा करते है कि उन्हें किसी चीज के लिए तरसना नही पड़ेगा। क्यो की वह स्वयं ही सोहना के रहने वाले है और उनके घर के दरवाजे मतदाताओं के लिए हर समय खुल्ले रहते है।







