पलवल, 23 सितम्बर— होडल से भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र रामरतन ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी उदयभान पर जमकर ह.मला बोला.
हरेंद्र रामरतन ने कहा है कि उदयभान क्षेत्र को अपनी जागीर समझते है वो सोचते है की इस क्षेत्र में वो ही सर्वेसर्वा रहें। लेकिन यह नही बताते की इतने लंबे समय से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने इस क्षेत्र में किया क्या है। साथ ही उन्होंने कहा की उदयभान को कांग्रेस का इतिहास भी याद रखना चाहिए की जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष चुनाव लड़ा है वह चुनाव हारा है इस बार भी यही होने वाला है। उक्त बातें भाजपा प्रत्याशी ने गांव होडल गढ़ी और बनचारी में अपने चुनाव प्रचार के दौरान कही।







