Home Haryana भाजपा प्रत्याशी बोले…पुराने गुरुग्राम को जाम से दिलवाएंगे निजात

भाजपा प्रत्याशी बोले…पुराने गुरुग्राम को जाम से दिलवाएंगे निजात

103
0
17 सितम्बर, गुड़गांव– भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा का चुनाव अभियान दिन पर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। साइबर सिटी के अपना बाजार एसोशिएशन के बुलावे पर व्यापारियों के बीच पहुचे मुकेश शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द पुराने गुरुग्राम में रहने वाले लोगो को जाम से मुक्ति दिलवाने का काम करेंगे। इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया गया है।
जयपुर की तर्ज पर एलिवेटिड रोड और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे
भाजपा प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में जयपुर की तर्ज पर एलिवेटिड रोड और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिससे पुराने गुरुग्राम के लोगो को जाम से निजात मिल सके। इसके अलावा गुरुग्राम में पीजीआई लाया जाए जिससे लोगो को सस्ता इलाज मिल सके। इतना ही नही गुरुग्राम का बस स्टैंड अंतरराष्ट्रीय स्तर का हो जिसे देख कर लोजी कहे कि बस स्टैंड हो तो ऐसा ही हो। गुरुग्रम का जो विकास भाजपा की सरकार ने पिछले दस सालों में किया है। इतना विकास पहले कभी देखने को नही मिला। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेक्स वे हो या फिर दुवारका एक्सप्रेक्स वे हो सब भाजपा की ही देन है । विकास का पहिया थमना नही चाहिए। व्यापारियों के आश्वाशन देते हुए मुकेश शर्मा ने कहा कि हर माह वह व्यापारियों के बीच पहुचेंगे ओर मौके पर ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।व्यापारियों को किसी भी तरह की समस्या नही आने दी जाएगी। हरियाणा में तीसरी  बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्हें उम्मीद है कि जनता उन्हें अपना आशीर्वाद जरूर देगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here