13 सितम्बर, सोनीपत – ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूल के बाहर जमकर बवाल किया , क्योंकि एक विशेष धर्म के त्योहार पर कई छात्राओ को स्कूल प्रबंधन ने बुर्का पहना कर त्योहार मनाया तो उसके बाद जब उसके फोटो वायरल हुए तो हिंदू संगठन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्कूल के बाहर पहुंचे और पूरे स्टाफ के तबादले की मांग की और ऐसा करने वाली प्रिंसिपल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की.
हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सोनीपत के गांव बडोली के ही रहने वाले है । सरकारी स्कूल में विशेष धर्म की पोशाक पहने कई छात्राओ की फोटो वायरल हो रही है और इसी पर विवाद गर्मा गया और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और ग्रामीण पहले तो सरकारी स्कूल के बाहर पहुंचे और बाद में जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराने में कामयाब हुई. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मनीष राई और मंजीत दहिया ने आरोप लगाया कि बेटियो को जिहाद की तरफ धकेलने का काम किया जा रहा है, हिंदू धर्म पर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया जाता और अब तेलंगाना राज्य की बात कहकर यहां पर एक विशेष धर्म की तरफ छात्र छात्राओं को धकेलने का काम किया जा रहा है, जिस प्रिंसिपल ने ये काम किया है उसे बर्खास्त किया जाए और पूरे स्टाफ का तबादला किया जाए, इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
स्कूल प्रिंसिपल और खंड जिला शिक्षा अधिकारी ने मांगी माफी
इस बवाल पर स्कूल प्रिंसिपल प्रवीन गुलिया ने ग्रामीणों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच आकर माफी मांगी और भविष्य में ऐसे कार्यक्रम ना करने की बात कही. वहीं खंड जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो हम माफी मांगते है , ऐसे कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाएगी और सरकार के समक्ष भी ये प्रस्ताव भेजा जाएगा।







