अंबाला (अकुंर कपूर): चार धाम यात्रा से लौट रही थी पिकअप गाड़ी जब अंबाला कैंट बस अड्डे के बाहर रुकी तो आरटीए टीम के द्वारा उन तीनों गाड़ियों के चालकों से टैक्स व अन्य दस्तावेज मांगे गए। जिसके बाद जांच में पता लगा कि इन तीनों गाड़ियों का टैक्स बकाया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने इन तीनों गाड़ियों की चाबी बस स्टैंड इंचार्ज को जमा करवा दी। तीनों गाड़ियों का 41-41 हजार रुपए का चालान भी किया गया। जिसके बाद से यह हंगामा शुरू हुआ।
यात्रियों ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और चार धाम की यात्रा पर थे। आज सुबह वैष्णो देवी से जब मैं हरिद्वार की ओर जा रहे थे तो हरियाणा में एंट्री के समय टैक्स भरने के लिए रुके पर भर नहीं पाए, जिसके बाद वे लोग अंबाला कैंट बस स्टैंड के पास रुके और पीछे से आरटीए की टीम ने आकर उनकी गाडियां बस स्टैंड के अंदर लगवाई।
इस मामले में जब आरटीओ दफ्तर में तैनात एमवीओ से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि गाड़ियों का टैक्स पर नहीं किया गया था जिसके चलते 20-20 हजार रुपए का चालान किया। तीनों गाड़ियों की एक 1000-1000 इंपाउंडिंग फीस का चालान किया गया। इस मामले में लाल कुर्ती सब इंस्पेक्टर चंद्रभान ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए मौके पर आरटीओ को बुलाया गया और जो रिश्वत की बात कही जा रही है। उसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है पर लेकिन गाड़ी चालकों को उनकी चाबी वापस दिलवा दी गई है।







