Home Haryana गुरुग्राम नहर में महिला ने दो बच्चों संग लगाई छलांग, तलाश में...

गुरुग्राम नहर में महिला ने दो बच्चों संग लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड

30
0

गुरुग्राम। सेक्टर-56 के पास मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू कर दी। महिला और उसके दोनों बच्चों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला सुबह अपने दोनों बच्चों के साथ नहर के पास पहुंची और अचानक पानी में छलांग लगा दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।

फिलहाल महिला के नहर में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस महिला और बच्चों की पहचान करने के साथ घटना की परिस्थितियों की भी जांच कर रही है।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर महिला के नहर तक पहुंचने और घटना से पहले की गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here