Home Haryana प्रधानमंत्री चिरायु आयुष्मान भारत योजना में करनाल प्रदेश में तीसरे पायदान पर

प्रधानमंत्री चिरायु आयुष्मान भारत योजना में करनाल प्रदेश में तीसरे पायदान पर

138
0
करनाल,28 अगस्त ( TSN)- आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डॉ संजय ने बताया कि आयुष्मान अभियान के तहत जिलेभर के बचे हुए 1.70 लाख लोगों के योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने का काम जारी है। उन्होंने कार्ड लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि वो लोग अपने नजदीक के सीएससी या पीएचसी सेंटर में पहुंच कर जल्द से जल्द इस योजना के तहत कार्ड बनवाए।वहां स्वयं आशा कर्मी भी लाभार्थियों को सीएससी सेंटर तक लेजाने में उनकी सहायता करेंगी और उनके सीएससी सेंटर के माध्यम से कार्ड बनवाने में मदद करेगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों के कार्ड समय पर बन सकें।
लगभग 40 हजार लाभार्थियों का आयुष्मान योजना के तहत हुआ निशुल्क इलाज
 डॉ संजय ने बताया कि योजना के तहत अभी तक जिले भर के लगभग 40 हजार कार्ड धारकों लाभ मिला है। इनमें से लाभार्थियों ने सरकारी अस्पताल व निजी अस्पतालों में इस योजना का लाभ उठाया है। इनमें सरकारी के 2.40 करोड़ और निजी के 26.47 करोड़ रुपयों का भुगतान किया गया है।डॉ संजय ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को 2200 तरह की बीमारियों का पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिल रहा है। इसको लेकर आयुष्मान योजना के तहत जिले के 25 सरकारी और 49 निजी अस्पताल पैनल पर जुड़े हैं। जो मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब सरकार की ओर से डिजिटल कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। जो लाभार्थी अपने आप अपने फोन पर एप डाउनलोड करके डिजिटल कार्ड बना सकता है और यह डिजिटल कार्ड भी सभी अस्पतालों में मान्य होगा।
इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि कार्ड धारक जिन मरीजो को यहां जिले में सम्बंधित बीमारी के तहत अगर किसी दूसरे जिले के पैनल अस्पताल में डॉ द्वारा रेफर किया जाता है तो वहां भी उसको निशुल्क सेवाएं प्रदान होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here