चण्डीगढ, 20 अगस्त- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर तीखा ह*मला किया है.उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस हमेशा झूठ के सहारे लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती आई है और इस चुनाव में भी लोगों को ओबीसी के नाम पर गुमराह किया है लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढती। लोगों को समझ आ गई है और सब कुछ स्पष्ट लोगों के सामने है’’।
वहीं विधानसभा चुनाव में जाट बनाम नॉन-जाट की राजनीति के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘भारतीय जनता पार्टी जातपात की राजनीति नहीं करती है क्योंकि हमें आजतक यह नहीं सिखाया गया है। हमारी पार्टी में जात की बात करने वाले को उठाकर बाहर फेंक दिया जाता हैं। मैंने आज तक कम से कम यह राजनीति नहीं सुनी है और मुझे यह भी नहीं पता है कि मेरे कार्यकर्ता किस जात से है। उन्होंने कहा कि हम जातपात की राजनीति नहीं करते हैं और हम भारतीयता की राजनीति करते हैं, हम हिन्दूस्तानी की राजनीति करते है’’। वहीं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं की अपनी-अपनी दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘कांग्रेस टुकडो-टुकडो में बंटी हुई है और टुकडों-टुकडों में ही बंट जाएगी। कांग्रेस नाम की कोई पार्टी नहीं है और हर आदमी अलग-अलग दावे पेश कर रहा है।







