Home Haryana 1लाख 11 हजार दीपो से जगमगाया कुरुक्षेत्र का ब्रह्म सरोवर व सनहित...

1लाख 11 हजार दीपो से जगमगाया कुरुक्षेत्र का ब्रह्म सरोवर व सनहित सरोवर

187
0
कुरुक्षेत्र : गुरदीप सिंह गुजराल ( TSN)- भगवान श्री राम के कृष्ण अवतार की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र में भी  भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खुशी का माहौल है । इसी कड़ी में विश्व विख्यात ब्रह्म सरोवर व सनहित सरोवर  1 लाख 11 हजार दियो से जगमग हो उठा । शहर वासियों द्वारा यहां पर दीपदान किया गया और आतिशबाजी भी देखने को मिली।
शहरवासियों का कहना है कि भगवान राम के कृष्ण अवतार की कर्मभूमि कुरुक्षेत्र के लिए ये दिन बहुत महत्वपूर्ण है , 500 साल के इंतजार के बाद भगवान श्री राम अपने भवन में विराजमान हुए हैं जिस कारण भारतवासियों में खुशी का माहौल है । लोगों ने कहा कि  कुरुक्षेत्र वासियों में आज दीपावली से कम उत्साह नहीं ।इसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here