करनाल,12 अगस्त :पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि हमारी पूरी टीम इंद्री हल्के के लोगों के संपर्क में है। इंद्री में विकास नाम की कोई भी चीज उन्हें अब तक नहीं दे रही।खासकर उन्होंने सड़कों की दयनीय हालत पर सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए कोई रोजगार नही है ।
राजकुमार सैनी ने कहा कि वह खुद इसबार इंद्री से चुनाव लड़ेंगे,उनके साथ 10 पार्टियां है,.जिनमें से रिपब्लिकन पार्टी,बहुजन मुक्ति पार्टी,सीपीआई, भारतीय वीर दल पार्टी, सर्वजन लोक शक्ति पार्टी, इस प्रकार से 10 पार्टियां उनके साथ हैं।वही कांग्रेस से सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा हरियाणा मांगे जवाब यात्रा पर निशाना साधते हुए सैनी ने कहा चुनावी ढिंढोरा पीटने के लिए राजनीतिक दल हाथ में डमरू लेकर निकले है, लेकिन जनता कांग्रेस और बीजेपी को देख नकार चुकी है।







