करनाल, 12 अगस्त:मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी ने पानीपत से चंडीगढ़ जाते समय करनाल स्तिथ पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में थोड़ी देर अपने काफिले को रोका. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बंटबारे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “हर बार निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं की राय ली जाती है। उनकी राय से ही सही फीडबैक मिलता है और फिर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ते हैं। जिसका नाम कार्यकर्ताओं द्वारा सुझाया जाता है, उसी को टिकट देकर मैदान में उतारा जाता है। करनाल विधानसभा से किसकी राय आई है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा इस बारे मे मुझे कुछ मालूम नहीं है। कार्यकर्ताओं की राय का पालन किया जाएगा।
विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की चर्चा पर कहा ये
विपक्ष द्वारा विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की चर्चा पर सीएम ने कहा इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ये लोग झूठ का सहारा ले रहे हैं क्योंकि इनकी राजनीति की दुकान बंद हो चुकी है। अब ये संविधान के खत्म होने जैसी अफवाहें फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनके पास अब जनसमर्थन नहीं बचा है।मुख्यमंत्री को विपक्ष द्वारा ‘घोषणाई मुख्यमंत्री’ कहे जाने पर उन्होंने कहा विपक्ष ने कभी इस तरह के काम नहीं किए, इसलिए उन्हें हमारी घोषणाएं अजीब लगती हैं। हम अपनी घोषणाओं को एक्ट बनाकर कैबिनेट से पास कर रहे हैं, ताकि वे कानूनी चुनौती से बच सकें। हमने 1.20 लाख युवाओं को सुरक्षित रोजगार देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस के समय में भर्तियां पर्ची पर होती थीं और बाद में कोर्ट में चैलेंज हो जाती थीं। हरियाणा में कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने कहा, “लोगों की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि बीजेपी में काम हो रहे हैं। फिरौती मांगने वाले गैंगों पर सख्त रुख अपनाते हुए सीएम ने कहा, “सरकार ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और प्रदेश का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।






