जींद : चन्द्रिका ( TSN)-मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म और जातिवाद को बढ़ावा देकर इसी की राजनीति करती है।बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह 10 साल भाजपा में रहे, इस दौरान उन्होंने महसूस किया कि भाजपा केवल धर्म और जाति की राजनीति करती है यही उसका एजेंडा है।
कांग्रेस पार्टी में भूपेंद्र हुड्डा के हीरो होने के सवाल पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा देवानंद नहीं है। कांग्रेस पार्टी में ठीक उसी तरीके से 11 हीरो हैं जिस तरह विश्व कप जीतने वाली टीम की 11 खिलाड़ी थे। किसी एक नेता से बात बनती नहीं है। उनका प्रयास शहर रहेगा कि वह कांग्रेस के सभी नेताओं को एक साथ चलने के रास्ते पर लाएं।इसका मतलब यह नहीं की सभी नेता एक मंच पर हो। इससे ज्यादा जरूरी है कि कांग्रेस के सभी नेता हरियाणा में सत्ता परिवर्तन कर कांग्रेस की सरकार बनाएं जो जनता के सपनों को पूरा करें और उम्मीद पर खरी उतरे।इससे पहले वीरेंद्र सिंह ने मध्य हरियाणा विकास संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा, जेजेपी पर बड़े* हमले किए. उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को मध्य उत्तरी हरियाणा और खासकर जींद के विकास की आवाज उठाने के लिए सम्मानित किया।







