चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में बढ़ रहे अपराधों को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दिन प्रतिदिन अपराध बढ़ता जा रहा है, नायब सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। सरेआम गो*लियां चलाने की वीडियो सामने आ रहे हैं। हरियाणा फि*रौती बाजों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में व्यापारियों से फि*रौती मांगने और पर्ची फेंकने की घटना सामने आ रही है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि क्रा*इम एंड क्रिमि*नल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (CCTNS) की पिछले एक साल में 974 म*र्डर, 1701 रे*प, 139 गैं*ग रे*प, 3871 किड*नैपिंग, 271 लू*ट और महिलाओं से अपराध के कुल 10,946 मामले दर्ज हुए हैं।उन्होंने कहा कि हरियाणा मोस्ट अनसेफ राज्यों में दूसरे नंबर पर, रे*प रेट में दूसरे नंबर पर, यूपी से 2.5 गुना ज्यादा क्रा*इम हरियाणा में हो गया है।प्रदेश में अपराध का राज हो गया है। उन्होंने कहा कि आम लोगों और व्यापारियों के बाद अब प्रदेश में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। नायब सैनी केवल घोषणा कर रहे हैं, क़ानून व्यवस्था संभालना इनके बस की नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अप*राध ख़त्म कर दिया है। अपराधी जेल में हैं। पुलिस अपराधियों के लिए नहीं जनता की सुरक्षा के लिए काम कर रही है। अप*राध मुक्त प्रदेश केवल बैठकों या घोषणाओं से नहीं होता, उसके लिए ज़मीनी स्तर पर काम करना पड़ता है। आम आदमी पार्टी हरियाणा को क्राइम फ्री स्टेट बनाएगी।







