कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)-जजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जननायक सेवा दल के प्रदेश प्रभारी मायाराम चन्द्रभानपुरा और उनके पुत्र जजपा के युवा प्रदेश प्रभारी सुनील राणा ने आज पार्टी को छोड़ कॉंग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुनील राणा ने बताया कि जजपा पार्टी की ओर से पूरा मान सम्मान उन्हें मिला,लेकिन स्थानीय कारणों और समर्थकों के विचार विमर्श करने के बाद पार्टी छोड़ने का एलान किया। वे आज शाम चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है। वही उनके पिता जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जननायक सेवा दल के प्रदेश प्रभारी मायाराम चन्द्रभानपुरा ने कॉंग्रेस में शामिल होने की कोई बात नही कहीं। उनका कहना है कि वे पिछले 47 सालों से चौधरी देवीलाल और चौटाला परिवार के साथ जुड़े रहे। पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से कोई कमी नही रही और न ही उन्होंने किसी प्रकार की कोई मांग रखी थी। पार्टी की ओर से पूरा मान सम्मान मिला। लेकिन स्थानीय कारणों के चलते पार्टी छोड़ रहे है।







