हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा व करनाल विधानसभा उपचुनाव के चलते चुनावी प्रचार प्रसार पूरे जोरशोर से जारी है। इसको लेकर नेता भी धुआंधार दौरे कर रहे है। इसी कड़ी में आज राज्य के परिवहन मंत्री असीम गोयल ने करनाल में अलग अलग कार्यक्रमों में शिरकत की।करनाल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में असीम गोयल ने कहा कि करनाल लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर वे शहर की जनता के बीच आए हैं।
अब कांग्रेस की मूवी के डिब्बे हो चुके बंद
असीम गोयल ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा स्कूल और विभाग दोनों का काम है। इस मामले में दोनों एक ही प्लेटफार्म पर है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकारी विभाग और स्कूलों के बीच पहले हुई मीटिंग में काफी मुद्दों पर स्कूल और सरकार के बीच समस्या हल हुई है। आज भी स्कूल की ओर से उन्हें कुछ समस्याएं रखी है जिस पर आगामी समय में विचार किया जाएगा।एक सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस पहले ब्लॉकबस्टर मूवी की तरह होती थी जो आज डिब्बा बंद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की टिकट आज कोई लेना नहीं चाहता और जो लेना चाहते हैं उनके लिए आपस में सहमति नहीं बनती। अनिल विज के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह किसी से नाराज नहीं है और पार्टी में थोड़ी बहुत खटपट चलती रहती है। मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी उनसे आशीर्वाद लेकर आए हैं और।मैंने भी शपथ लेने के बाद उनका आशीर्वाद लिया है। अनिल विज का राजनीतिक अनुभव बहुत बड़ा है हम सब को उनसे सीखना है।







