Home politics बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा.. बोले 75 पार तीसरी बार हरियाणा...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया दावा.. बोले 75 पार तीसरी बार हरियाणा में बनेगी मनोहर सरकार

151
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- करनाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का सम्मान समारोह हुआ । इस अवसर पर  करनाल जिले के भाजपा नेताओं और जनता ने पगड़ी पहनाकर फूलों के गुलदस्ते देकर बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का स्वागत किया तो वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मंच से ही करनाल वालो को नया मंत्र दे गए…75 पार फिर से हरियाणा में तीसरी बार मनोहर लाल सरकार ।
 सम्मान समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में नायब सैनी विपक्ष पर खूब बरसे । उन्होंने शराब के कारण हुई लोगो की मौ+त पर कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिए और कांग्रेस पर जमकर  निशाना साधा । उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही नेता इसमें शामिल थे जिसे पार्टी से बाहर  निकाला भी गया है । नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस के राज में भृष्टाचार होते थे लेकिन  बीजेपी की सरकार में होता है विकास, वहां जीजा जी को राहुल जी की सेवा करनी पड़ती है और बीजेपी में पार्टी जमीन से जुड़े कार्यकर्ता को मान सम्मान देती है। वही 5 प्रदेशो में होने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी ऐसा दावा नायब सैनी ने किया ।
हरियाणा में लोकसभा की सभी सीटों पर जीतने का दावा
नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में हम 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीतेंगे और बीजेपी की  हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनेगी । उन्होंने  कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भी खूब निशाना साधा । उन्होंने कहा कि  इनकी गुटबाजी इतनी भयानक है की यह एक मंच पर  कभी इकट्ठे नही हो सकते है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here