Home Haryana CM नायब सैनी बोले अल्पमत में नहीं हरियाणा सरकार… विपक्ष पर साधा...

CM नायब सैनी बोले अल्पमत में नहीं हरियाणा सरकार… विपक्ष पर साधा निशाना

112
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज करनाल में अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से वोट की अपील की ।उन्होंने  करनाल में सबसे पहले महाराणा  प्रताप की जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत की और  शुभकामनाएं. वहीं उन्होंने पालम कॉलोनी में एक छोटी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा ।
कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कांग्रेस को झूठ की दुकान बताया और राहुल गांधी पर निशाना साधा, कहा कि राहुल गांधी की दादी ने कहा था गरीबी हटाओ लेकिन इन्होंने सिर्फ गरीबों के वोट दिए हैं किसानों की वोट ली है जबकि उनके बारे में कभी  सोचा नही ।मीडिया से बातचीत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  सरकार को अल्पमत में कहने वाले देख ले उनके पास विधायक है भी या नहीं. दुष्यंत चौटाला का उनके विधायको ने क्या हाल किया है, विधानसभा में पता है उनसे पूछो। उन्होंने  सरपंचो की  जिला परिषदों की नाराजगी पर कहा कि कोई नाराज नही है. सब का साथ है, मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को  भाजपा जीतेगी और विधानसभा चुनाव में बहुतमत के साथ फिर तीसरी बार  बीजेपी सरकार बनेगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here