Home Haryana सरस्वती तीर्थ पर चेत्र चौदस मेले की तैयारीयो को लेकर हैरिटेज बोर्ड...

सरस्वती तीर्थ पर चेत्र चौदस मेले की तैयारीयो को लेकर हैरिटेज बोर्ड उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

189
0
कुरुक्षेत्र, 25 मार्च –पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर हर साल लगने वाले चेत्र चौदस मेले के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। यह मेला 27 से 29 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा, लेकिन श्रद्धालु पहले से ही यहां पहुंचने लगे हैं। हैरिटेज बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
इस धार्मिक मेले में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल,यूपी, दिल्ली सहित देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। यहां वे सरस्वती नदी के तट पर पूजा-अर्चना कर आस्था प्रकट करते हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारी पुलिस बल और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही,शहर के सौंदर्यकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है,जिससे बाहर से आने वाले लोगों को अच्छा अनुभव मिले।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और पार्किंग की उचित व्यवस्था की गई है। सरस्वती तीर्थ पर एक धार्मिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे मेले में आने वाले लोगों को सरस्वती धरोहर और इतिहास की जानकारी मिलेगी।
श्रद्धालुओं को तीनों दिन मिलेगा निशुल्क प्रसाद 
मेले में 60 से अधिक धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भंडारे लगाएंगी,जहां श्रद्धालुओं को तीनों दिन निशुल्क प्रसाद मिलेगा। इस अवसर पर धुम्मन सिंह किरमच ने सरस्वती तीर्थ पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से बातचीत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और अगर कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा।चेत्र चौदस मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था का प्रतीक है, जहां लाखों श्रद्धालु आकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here