Home Haryana चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले कृष्णपाल गुर्जर.. लोकसभा चुनाव...

चाय पर चर्चा कार्यक्रम में बोले कृष्णपाल गुर्जर.. लोकसभा चुनाव में हैट्रिक लगाने के लिए हूं पूरी तरह आश्वस्त

172
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है,  बीजेपी के उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर तीसरी बार हैट्रिक लगाने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं । चुनावी सरगर्मियों के चलते आज पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ सेक्टर 21 A में स्थानीय निवासी सुभाष शर्मा द्वारा आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. इस अवसर पर उन्होंने जहां लोकसभा में हुए कामों के बारे में चर्चा की,वहीं उन्होंने मोदी सरकार की  उपलब्धियों  को जनता के बीच रखा ।
चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने  कहा कि मैंने अपने जीवन में बहुत चुनाव लड़े हैं, चुनाव लड़ते हुए देखा है लेकिन इस बार का चुनाव बहुत अलग चुनाव है क्योंकि पहली बार इस चुनाव में वह देख रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के सामने मैदान बिल्कुल खाली है और कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता चुनाव के मैदान को छोड़कर भाग रहे हैं और टिकट वापस कर रहे हैं यानी चुनाव से पहले ही हार स्वीकार कर रहे हैं । तीसरी बार लोकसभा चुनाव मे हैट्रिक लगाने के सवाल पर गुर्जर ने कहा कि उन्हें टिकट मिलने के बाद जनता का जो प्यार मिल रहा है उससे उन्हें जीत की गारंटी पहले ही मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी पर जहां पूरा देश विश्वास करता है उनके दिए गए टिकट पर जनता जीत की गारंटी दे रही है ।
इस बार चुनाव में नए वोटरों को लेकर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में नए वोटरो यानी युवाओं की भागीदारी देश को विकसित भारत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है। आज पूरे देश का भरोसा मोदी पर है जो श्रेष्ठ भारत बनाने की कल्पना को साकार कर रहे हैं। आज देश के लोगों को भरोसा है कि मोदी ही देश को विकसित भारत, श्रेष्ठ भारत और विश्व गुरु भारत बना सकते हैं। चुनाव में पन्ना प्रमुखों की फौज को लेकर सवाल पर गुर्जर ने कहा – भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके साथ उसके करोड़ कार्य करता और पन्ना प्रमुख जुड़े हुए हैं। यही वह पार्टी है जहां पन्ना प्रमुख नहीं बल्कि पेज प्रमुख भी बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पन्ना प्रमुख से लेकर अध्यक्ष तक सब की अपनी अपनी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहां की भाजपा कार्यकर्ता मोदी जी के लिए हर घर तक हर लोग तक पहुंचेगा ।
चुनाव पर नहीं पड़ेगा इलेक्ट्रो बॉन्ड का कोई असर 
तीसरी बार लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मोदी जी को देश के लोगों पर भरोसा है इस तरह मुझे भी अपने लोकसभा क्षेत्र के 24 लाख मतदाताओं पर पूरा भरोसा है और निश्चित तौर पर इस बार चुनाव में भाजपा पार्टी पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। इलेक्ट्रो बॉन्ड के सवाल पर जवाब देते हुए गुर्जर ने कहा कि इसका कोई असर चुनाव पर नहीं पड़ने वाला क्योंकि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएगा देश विरोधी ताकते और विपक्ष भ्रांतियां फैलाने का काम करेंगे लेकिन कोई भी भ्रम लोगों और देशवासियों के मन में नहीं है और सब देशवासियों का एक ही लक्ष्य है की तीसरी बार देश की बागडोर मोदी को ही सौपनी है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here