हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा पंजाब के दाता सिंह वाला खनोरी बॉर्डर पर पुलिस और किसानों के बीच टकराव में 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए।जिन्हें इलाज के लिए नरवाना के नागरिक अस्पताल में लाया गया है, इसमें दो पुलिसकर्मियों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
बता दें कि दाता सिंह वाला खनोरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दोरान उपद्रवियों ने धान की पराली में आग लगाकर और मिर्ची डालकर पुलिस पर ह*मला किया । धुंआ ज्यादा होने पर काफी किसानों ने तलवार. भालो व गंडासों से पुलिस पर ह*मला किया । इस ह*मले में अब तक लगभग 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घा*यल हुए है, जिसमें दो पुलिसकर्मियों को पीजीआई रेफर किया गया है।







