यमुनानगर,26 मार्च — यमुनानगर CIA 2 पुलिस ने एक हथियार सप्लायर को भारी मात्रा में हथियार के साथ बरामद किया है गिरफ्तार किया है। सचिन नाम के हथियार तस्कर ने जिस युवक को हथियार सप्लाई किया था उसे भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को 4 पिस्टल, एक रिवाल्वर मैगजीन और 51 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
हथियार सप्लायर अंबाला का रहने वाला कई मामले दर्ज
यमुनानगर में फायरिंग लूटपाट और म.र्डर की घटनाओं के बीच यमुनानगर पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अंबाला के रहने वाले सचिन को पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ पुराने सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया है। हथियार सप्लायर सचिन पर अंबाला में कई मामले भी दर्ज हैं। CIA 2 पुलिस ने सचिन के साथ संपर्क रखने वाले केवल सिंह को भी गिरफ्तार किया है जिसे सचिन ने अवैध हथियार सप्लाई किए थे। पुलिस ने जब 2 दिन का डिमांड लिया तो अवैध हथियार सप्लायर सचिन ने कई बड़े खुलासे किए हैं। पुलिस को उससे चार पिस्टल एक रिवाल्वर दो मैगजीन और 51 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीएसपी आशीष चौधरी ने बताया कि यह यमुनानगर पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। फिलहाल हम अवैध सप्लायर सचिन के साथ संपर्क मैं रहने वाले आरोपियों की भी तलाश कर रहे हैं। अब पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी की इतनी भारी मात्रा में अवैध हथियारों का यह है जखीरा कहां सप्लाई करना था और उनके टारगेट पर क्या कोई व्यक्ति भी था।







