Home Rohtak शहर में पशु डेरियों की वजह से लोग परेशान… विधायक गुस्सा,प्रशासन...

शहर में पशु डेरियों की वजह से लोग परेशान… विधायक गुस्सा,प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

135
0
रोहतक  : चन्द्रिका ( TSN) –  कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा ने आज कच्चा बेरी रोड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पशु डेयरियों की वजह से सीवर में फंसे गोबर से परेशान लोगों की समस्याएं सुनी।
भारत भूषण ने  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बार-बार कहने के बावजूद भी कच्चा बेरी रोड से डेरियां नहीं हटाई गई है। जबकि बार-बार भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि वह रोहतक के विकास में चार चांद लगे हैं। उन्होंने प्रशासन को एक हफ्ते का अल्टीमेट देते हुए कहा कि यदि एक हफ्ते में इसका समाधान नहीं किया गया तो वह यहां टेंट लगाकर धरने पर बैठ जाएंगे।  दरअसल कच्चा बेरी रोड पर पशुओं की सैकड़ो डेरी है। जिनमें डेयरी संचालक गोबर को सीवर में ही बहा दे देते हैं और सीवर में गोबर फंसने की वजह से सीवर ब्लॉक हो जाते हैं। जिससे बदबू और सीवर का पानी सड़क पर फैल जाता है और आमजन का जीना दुशवार  हो गया है। इसी को लेकर बार-बार कांग्रेस की तरफ से भाजपा पर भी निशाना साधा जा रहा है। हालांकि इन डेरियों को शहर से बाहर जगह भी दे दी गई है। लेकिन बावजूद इसके भी यह डेरियां शहर के बाहर शिफ्ट नहीं हो रही है। जिसके कारण यह समस्या आम बनी हुई है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा आज कच्चा बेरी रोड के अलावा और कई जगह का निरीक्षण भी किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल कागजों में विकास की बात करती है। उन्होंने यह भी कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रोहतक में आए थे और अनेक परियोजनाएं देने का दावा किया था लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here