हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा का दिन संकल्प से सिद्धि का दिन है। आज हर्ष, अर्पन, तर्पण का दिन है। इसी कड़ी में आज पंचकूला में भी विभिन्न स्थानों पर दीये जलाकर, दीये बांटकर, लड्डू बांटकर रामलल्ला के आगमन की खुशी मनाई जा रही है। नाचकर झूमकर गाकर राम अवतार के आगमन को पर्व के रूप में पूरा देश मना रहा है। सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में की गई प्राण प्रतिष्टा को भी लाइव देखा।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के सैक्टर-16स्थित इंदिरा कालोनी में पहुंचकर स्थानीय लोगों को लड्डू व दीए बांटे। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव देखा। इस अवसर पर 3100 दीयों से लिखे ’जय श्री राम’ को वहां उपस्थित सभी लोगों ने प्रज्जवल्लित किया। इस अवसर पर सभी रामभक्तों ने भजनों का आन्नद प्राप्त किया व खुशी का इजहार नाचझूम कर किया।
500 साल के अंदर लाखों लोगों ने दिया बलिदान
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने अग्रवाल भवन में श्री राम सदन कांफ्रैस हाल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम लाल बंसल, नेत्री बंतो कटारिया, विशाल सेठ, ओमप्रकाश देवीनगर, उमेश सूद, पार्षद सोनिया सूद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।ज्ञानचंद गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज भगवान श्री राम लल्ला लगभग 500 वर्षों के बाद आज अपने भव्य मंदिर के अंदर प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा विराजमान हुए हैं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी देशवासियों व प्रदेशवासियों को और विश्व के हर कोने में जहां जहां पर भी सनातनी लोग है ,को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में इससे बड़ा खुशी का पल कोई नही हो सकता। आज हम प्रत्यक्ष रुप से भगवान रामलल्ला की प्राण प्रतिष्ठा अपनी आंखों से देख रहे हैं । इस मंदिर के निर्माण के लिए 500 साल के अंदर लगभग 400000 लोगों ने अपना बलिदान दिया और बलिदान की इस गाथा में पिछले 30 वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहे है।







