Home Haryana यमुनानगर में बढ़ते नशे के खिलाफ किसान और आप हुए एक, किया...

यमुनानगर में बढ़ते नशे के खिलाफ किसान और आप हुए एक, किया प्रदर्शन

154
0
यमुनानगर(TSN):  हरियाणा में युवा पीढ़ी न+शे के गर्त में धंसती जा रही हैं। युवा न+शे के चलते बर्बाद हो रहा है। ऐसे में युवाओं को इस बुरी लत से बचाने के लिए यमुनानगर में किसान ओर आप ने मोर्चा खोल दिया है और शुक्रवार को शहर में धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में राकेश टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर समेत कई नेता शामिल हुए। इसमें यमुनानगर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी समर्थन दिया और नशे को लेकर जमकर सरकार को घेरा।
हरियाणा में न+शे की जड़े धीरे-धीरे फैलती जा रही है जिसकी जद में आज का युवा आ रहा है। वह अपनी पढ़ाई और भविष्य की चिंता ना करते हुए न+शे की तरफ बढ़ता जा रहा है। इन युवाओं के आगे परिवार बेबस है तो पुलिस भी लाचार नजर आती है। यमुनानगर में पड़ोसी राज्य यूपी से स+मैक की तस्क+री हो रही है। इसको लेकर यमुनानगर पुलिस धर पकड़ भी करती है, बावजूद इसके न+शे पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है। अब इस समस्या को देखते हुए किसान नेता भी सामने आ गए है ओर आप के साथ मिलकर मोर्चा खोल दिया हैं।
यमुनानगर में लघु सचिवालय के बाहर टिकैत ग्रुप के नेताओं ने युवाओं को साथ लेकर एक जोरदार प्रदर्शन किया। इसमें आम आदमी पार्टी का भी भरपूर सहयोग मिला। नेताओं ने बढ़ते न+शे को लेकर पुलिस और सरकार पर गंभी+र आरोप लगाया। जब प्रदर्शनकारी जगाधरी की नई अनाज मंडी से लघु सचिवालय की तरफ बड़े तो पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और लघु सचिवालय पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन देने के लिए एसपी से गुजारिश करने लगे लेकिन एसपी जब तक ज्ञापन लेने नहीं आए तो उन्होंने सीढ़ियों पर बैठकर ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। काफी देर बाद एसपी गंगाराम पूनिया ने उनका ज्ञापन लिया।
टिकैत ग्रुप के प्रदेश प्रवक्ता साहब सिंह गुर्जर ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए तो आम आदमी पार्टी के नेता लक्ष्मण विनायक ने भी पंजाब का हवाला देकर हरियाणा की मनोहर सरकार को घेरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here