Home Haryana विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में किया गया जागरूक

141
0

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- विकसित भारत संकल्प यात्रा करनाल के गांव बडशालु पहुंची । कार्यक्रमों में नीलोखेड़ी विधायक धर्मपाल गोंदर ने बतौर  मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हर वर्ग के लोगों तक सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है। अब सरकार की योजना लोगों के घर द्वार पर मिल रही है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी भी देखने को मिल रही है।

 विधायक धर्मपाल गोंदर ने कहा कि हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार करोड़ों रुपए की लागत से विकास के कार्य कर रही है । अनेको योजनाए जिसका लाभ जनता को मिल सके इसलिए संकल्प भारत यात्रा की  शुरुआत की गई है । लोगो को बताया जा रहा है की सरकार ने क्या क्या योजनाएं जनता हित के लिए शुरू की है और जो लाभार्थी योजनाओ से अभी तक नही जुड़े उन्हें जोड़ा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here