Home Haryana विधायक जगदीश नायर पहुंचे गीता जयंती समारोह में..प्रदर्शनी और स्टॉलों का किया...

विधायक जगदीश नायर पहुंचे गीता जयंती समारोह में..प्रदर्शनी और स्टॉलों का किया अवलोकन

234
0
पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आज गीता जयंती समारोह के दूसरे दिन हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधायक जगदीश नायर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक जगदीश नायर ने रिबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और जिला प्रशासन द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी और स्टॉलों का अवलोकन किया।
हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन एवं होडल विधायक जगदीश नायर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सत्ता संभालने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता को पहचान दिलाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार द्वारा गीता का प्रचार व प्रसार किया जा रहा है ताकि गीता घर घर तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि गीता हमारे जीवन का आधार है। गीता के अंदर जीवन के सभी मूल्य समाहित है। भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता का उपदेश देकर लोगों को जीवन जीने का मंत्र दिया। गीता के श्लोकों  में सभी समस्याओं का निदान छुपा हुआ है। हमें गीता को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।जियो गीता के संयोजक कुबेर दत्त गौतम ने कहा कि जिला स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गीता श्लोकों का उच्चारण किया गया है। गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। हमें गीता में बताए हुए उपदेशों पर चलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here