चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी ने प्रदेशस्तरीय बदलाव यात्रा के छठवें दिन आप नेताओं ने हरियाणा में किसानों की दुर्दशा के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता गुरुग्राम में रहे। प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर बरवाला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा कलानौर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा शाहबाद में रहीं।
किसानों आंदोलन के समय का लिया जा रहा बदला
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। 1 लाख 40 हजारों किसानों ने फसल खराब होने के बाद मुआवजा की मांग की थी। हरियाणा सरकार ने 34 हजार 541 किसानों को केवल 97 करोड़ का मुआवजा जारी की है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख एकड़ क्षेत्र में फसल खराब हुई थी, जबकि मुआवजा केवल 99 हजार एकड़ का दिया गया है। इससे पता चलता है कि प्रदेश भाजपा सरकार को न तो किसानों से कोई मतलब है और न ही किसानों परिवारों और किसानों के बच्चों से कोई मतलब है।उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसानों आंदोलन के समय का बदला हरियाणा के किसानों से ले रही है।
किसानों को आज तक नहीं मिला मुआवजा
वहीं डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बाढ़ से किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई, लेकिन हरियाणा सरकार ने किसानों को पोर्टल में उलझा दिया। एक लाख से ज्यादा किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान की बाढ़, बारिश, रेता और कीड़े से फसल खराब गई, लेकिन जब मुआवजा देने की बात आई तो बीमा कंपनियां गायब हो गई।उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि किसान की फसल मंडी में पहुंचने के बाद 7 लाख मीट्रिक टन फसल खुले में पड़ी हुई खराब हो गई। मौसम विभाग की सूचना के बाद प्रदेश सरकार ने मंडी में कोई इंतजाम नहीं किए। इन हालातों को बदलने के लिए आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा जारी है। अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने समय समय पर किसानों के हकों की आवाज को उठाने का काम किया। उन्होंने कहा कि किसान हित के लिए आम आदमी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता किसान परिवारों के साथ खड़ा है। चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा में किसानों की सबसे ज्यादा अनदेखी हो रही है।







