Home Haryana रत्न लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्त दान शिविर...

रत्न लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित रक्त दान शिविर में राज्यपाल ने रक्तदाताओं को किया सम्मानित

153
0
पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवम लोक सभा सांसद रत्न लाल कटारिया की जयंती पर गुरु रविदास भवन सेक्टर 15 में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने  संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में माथा  टेका और पूर्व मंत्री  को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वहीं रत्न लाल कटारिया सेवा ट्रस्ट की और से उनके 72 वे जन्म दिवस पर आयोजित रक्तदान  शिविर में लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर  राज्यपाल ने  कहा कि स्व, कटारिया ने अपना जीवन सदैव समाज और जनसेवा को समर्पित  किया ।उन्होंने कहा कि स्व. कटारिया ने सामान्य परिवार में जन्म लेकर केंद्र में मंत्री तक का लंबा सफर तय किया। अपने कार्यकाल में वे गरीब, दलित, पिछड़ों की आवाज को बुलंद करते रहे। उन्होंने कहा कि  स्व. कटारिया की आवाज में दम था और  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उनकी बात को बड़े ही ध्यान से सुनते थे। समारोह में राज्यपाल ने सिविल सर्जन डा. मुक्त, डा. अमित, रेडक्रॉस की सचिव सविता अग्रवाल, प्रियंका पुनिया, राकेश संगर, निस्काम सेवा परिषद से भगवती कोचर, ह्यूमन केयर चेरिटेबल से विकास खर्ब, अंगदान वा नेत्र दान में अग्रणी संस्था हितेश को सम्मानित किया। इसके अलावा 32वी बार रक्तदान करने वाले कृष्ण ढुल, संजीव कौशल, हिमांशु कटारिया, सुमित दुआ, संजय शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यकर्म में पूर्व केंद्रीय मंत्री पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई और मुखमंत्री मनोहर लाल का  संदेश भी सुनाया गया। स्व. कटारिया के पुत्र चंदर कांत व भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनतो  कटारिया ने राज्यपाल को शॉल भेंट  किया। कैंप में स्वेच्छा से  120 से अधिक युवाओं एवम कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर स्व. कटारिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here