हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा में बदलाव यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी हरियाणा की गठबंधन सरकार को निशाने पर ले रही है। बदलाव यात्रा के पांचवें दिन आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर हरियाणा सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने एक आंकड़े के मुताबिक हरियाणा में पिछले 9 महीना में 974 म+र्डर हुए हैं और 1701 रे+प के केस सामने आए हैं।
हरियाणा की मनोहर सरकार इन दिनों आम आदमी पार्टी के निशाने पर है। एक तरफ आम आदमी पार्टी केजरीवाल के काम का गुणगान हरियाणा प्रदेश के हर गांव में कर रही है। तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी प्रदेश में बढ़ते अपराध और बेरोजगारी के मुद्दे जमकर सियासी बाण छोड़ रही है। यमुनानगर जिला कार्यालय में आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनोहर सरकार की प्रदेश में बढ़ते क्राइम के मुद्दे को लेकर जमकर जुबानी हमला बोला। चित्रा सरवारा ने कहा कि हरियाणा में अपराध का बोलबाला है। एक एजेंसी के द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक चित्रा सरवारा ने कहा कि बीते 9 महीने में 974 म+र्डर हुए हैं। 1701 रे+प केस हुए हैं, 139 केस गैंग+रेप के मामले सामने आए हैं। 3871 केस किड+नैपिंग के हुए हैं। महिलाओं के प्रति 10 हज़ार से ज्यादा केस पुलिस थानों में दर्ज किए गए हैं। इस हिसाब से हरियाणा में रोजाना 5 से 6 केस रे+प के हुए हैं। 3 से 4 म+र्डर हर रोज हुए हैं । आज के वक्त में हरियाणा में उत्तर प्रदेश से ढाई गुना ज्यादा क्रा+इम रेट है।चित्रा सरवारा ने हाई कोर्ट का हवाला देकर भी मनोहर सरकार को जमकर घेरा ।







