कैथल : चन्द्रिका ( TSN)– दिसंबर महीने मे सर्दियों का असर देखने को मिल रहा है । इसके चलते कोहरे और घनी धुंध से जहां लोग ठिठुरने लगे है, तो वहीं धुंध के चलते पारदर्शिता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है । ऐसा ही नजारा कैथल में सुबह का देखने को मिला ।
कैथल जिले में दिसंबर माह की शुरुआत मे इस मौसम की पहली धुंध ने दस्तक दे दी है। धुंध के चलते पारदर्शिता कम होने पर वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। करीब 9: 20 बजे धुंध कम होने पर सूर्य देवता के दर्शन हो पाए। कोहरे और घनी धुंध के चलते वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ी रही। पारदर्शिता कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।







