Home Haryana HMPV को लेकर करनाल जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क..सीएमओ ने सभी...

HMPV को लेकर करनाल जिला स्वास्थ्य विभाग सतर्क..सीएमओ ने सभी अधिकारियों को जारी किए निर्देश

126
0
करनाल, 13 जनवरी (TSN)- नागरिक अस्पताल व कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्दी और कोहरे के चलते मरीजों की संख्या में  इजाफा हुआ है। वहीं खांसी जुकाम, बुखार, जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
करनाल सीएमओ डॉ.लोकवीर ने बताया कि इस वायरस से घबराने की आवश्यकता नहीं है। इससे संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। यह एक पुराना वायरस है। एचएमपीवी संक्रामक रोग है और संक्रमित व्यक्ति से दूसरों में आसानी से फैलता है।जैसे खांसने, छींकने, मुंह, नाक या आंखों को छूने से।इसलिए जुकाम लगने पर मरीज को जरूरी सावधानियां जरूर बरतनी चाहिये।उन्होंने बताया कि ह्यूमन  मेटान्यूमोवायरस को लेकर पूरी तैयारियां की गई हैं। उच्च अधिकारियों से जो निर्देश मिले हैं उनका पालन किया जा रहा है।नागरिक अस्पताल में एचएमपीवी मरीजों की अलग से वार्ड व्यवस्था की गई है। लोगों से अपील है कि वह ठंड से बचें। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से दवाई लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here