चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने यमुनागर में गेस्ट टीचर्स पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घे+रा। उन्होंने भाजपा सरकार के तानाशाही रवैए की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर सरकार द्वारा लाठीचार्ज गेस्ट टीचर्स और महिलाओं पर लाठीचार्ज करवाना दुर्भाग्य+पूर्ण बात है।
गेस्ट टीचर्स का कसूर केवल इतना, वह अपने आपको रेगुलर करने की मांग कर रहे थे
डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जहां पूरी दुनिया नववर्ष को धूमधाम से मनाने की तैयारियों में डूबी हुई थी, वहीं हरियाणा सरकार गेस्ट टीचर्स पर लाठियां बरसा रही थी। जिसमें कई टीचर्स को गहरी चो+टें भी आईं हैं ।डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि गेस्ट टीचर्स का कसूर केवल इतना है कि वो सितंबर माह से अपने आपको रेगुलर करने की मांग को लेकर करनाल में लगातार धरना, प्रदर्शन कर रहे थे। जब वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई तो यमुनानगर में शिक्षा मंत्री से मिलने पहुंचे थे। जहां उन पर लाठीचार्ज कर दी गई। वहीं, आम आदमी पार्टी के अंबाला लोकसभा अध्यक्ष आदर्शपाल सिंह ने अस्पताल में भर्ती घा+यल टीचर्स से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान उनके साथ कर्मबीर बुट्टर, राहुल भान, लखविंद्र सिंह और अशोक पार्चा मौजूद रहे । उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे गेस्ट टीचर्स पर लाठियां बरसाना मनोहर लाल सरकार को महंगा पड़ेगा।







