पलवल ( TSN)- पलवल जिला क़े गाँव किठवाड़ी के किसान बिजेन्दर दलाल पिछले 39 वर्षों से परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी खेती कर रहें हैं । वह स्वीट कॉर्न की खेती कर रहे हैं, साल में वह तीन बार यह फ़सल लगा लेते हैं । स्वीट कोर्न की खेती के लिए उन्हें हरियाणा सरकार व कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय कृषि अनुसंधान से कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं ।
विदेशों से बागवानी की ट्रेनिंग लेकर अपने गाँव मे फार्म हॉउस बना कर कई एकड़ मे लगाया हुआ है स्वीट कोर्न
किसान बिजेंद्र हरियाणा सरकार की तरफ से व भारतीय कृषि अनुसंधान की तरफ से इजराइल भी जा चुके हैं, वहां से किसान बिजेंद्र ने बागवानी की ट्रेनिंग ली । जिसके बाद हरियाणा मुख्य मंत्री द्वारा प्रगतिशील किसान अवार्ड भी मिल चुका है । किसान बिजेंद्र ने नॉन्गवो कम्पनी द्वारा बनाया गया मिठास बैराइटी का स्वीट कोर्न लगाया हुआ हैं, जिसमे वह छः से सात लाख रूपये सालाना कमा लेते हैं ।
साथ ही गायों के गोबर से कम्पोस्ट तैयार करते हैं जिसे खेतों में डालकर ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं, वो अपनी फसलों में बिल्कुल भी फर्टिलाइजर का इस्तेमाल नहीं करते । साथ ही खेतों पर गऊ पालन करते हैं जिसमे कई किस्म की गायों को वो पालते है। ये गाये गिर, साहीवाल, राठी सहित कई किस्म की गाय हैं, जो 24 से 30 लीटर तक रोजाना दूध देती हैं और आजीविका का भी साधन बन रही हैं
अन्य किसानों को भी परम्परागत खेती क़े लिए कर रहें हैं जागरूक :-
गांव किठवाडी के रहने वाले किसान विजेंद्र मिठास नाम की स्वीट कॉर्न की खेती कर रहे हैं, वह अन्य किसानों को भी परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । वह बताते हैं की परंपरागत खेती में काफी नुकसान किस को होता है, इसलिए परंपरागत खेती को छोड़कर किसानों को बागवानी खेती करनी चाहिए ।







