कैथल ( TSN)- मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम में लोग उसे समय हैरान रह गए जब सीएम ने भरे मंच से बताया कि कैथल शहर जन संख्या एक लाख 60 हजार है । जिनमे से आज कैथल शहर के 285 लोगो का जन्मदिन है.. ये जमाना टेकनोलजी का जमाना है और ये सब परिवार पहचान पत्र की देन है की हरियाणा के एक एक व्यक्ति का डेटा सरकार के पास है ।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बीच में एक 9 वर्षीय लड़के वसीम महोम्मद को मंच पर बुलाया और उसको एक पंचनल कहानियों की किताब और एक चॉकलेट का डिब्बा गिफ्ट देकर अपना आशीर्वाद दिया । इस बिच पूरा हाल तालिया की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । सीएम द्वारा जन्मदिन मानने को लेकर बच्चे वसीम महोम्मद ने कहा कि उसको बहुत खुशी है कि आज खुद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका जन्मदिन मनाया है और उसे गिफ्ट के तौर पर उनको एक किताब और चॉकलेट का डिब्बा दिया है उसको बहुत अच्छा लग रहा है । वही वसीम की माता ने कहा कि उनके पास एक फोन कॉल आया था कि आपके बच्चे का आज जन्मदिन है इसलिए आप आज सीएम के प्रोग्राम में जरूर आना। ऐसे में आज वह भी जन संवाद कार्यक्रम में अपने बेटे को लेकर आई थी जहां पर सीएम ने आज मंच पर बुलाकर उसके बेटे का जन्मदिन मनाया ।







